Film 12th Fail IMDb Ranking में 1 नंबर पर है यह फिल्म आप जरूर देखें

Film 12th Fail : क्या आप ने देखी यह फिल्म नही तो अवश्य देखें ,अभिनेता निष्क्रांत मैसी की फिल्म 12th Fail , 27 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघर में रिलीज हुई थी। हाल ही में यह फिल्म डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई है। फिल्म को दर्शकों एवं क्रिटिक्स का खूब प्यार मिल रहा है। यह फिल्म IMDb Ranking में 1 नंबर पर है,

Film 12th

IMDb पर 9.3 स्टार वैल्यू के साथ फिल्म टॉप पोजिशन पर है। यह फिल्म मुंबई काडर के 2005 बैच के आई पी एस अधिकारी के असल जीवन की कहानी से प्रेरित है।अक्टूबर 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 12वीं फेल उस वक्त ज्यादा सुर्खियां नहीं बटोर पाई थी। OTT ओ टी टी प्लेट फार्म पर रिलीज होते ही फिल्म सुर्खियों में है और दर्शकों द्वारा खूब देखी जा रही है। क्रिटिक्स के बीच इस फिल्म की काफी प्रशंसा हो रही है। 90% से अधिक क्रिटिक्स फिल्म के बारे में सकारात्मक टिप्पणियां करते दिख रहे हैं।

IMDb की रेटिंग लिस्ट में शीर्ष पर

फिल्म 12th Fail  के ओ टी टी पर रिलीज़ बाद एक नई उपलब्धि हासिल करने मे सफल रही है, IMDb पर फिल्म की रेटिंग लिस्ट में शामिल कई फ़िल्मों को पछाड़ कर शीर्ष स्थान पर पहुंच गई है। फिल्म ने 10 में से 9.3 स्टार वैल्यू प्राप्त किया है। इस के साथ ही भारतीय सिनेमा की अब तक की सबसे अधिक रेटिंग वाली फिल्म बन गई है। यह फिल्म मुंबई में तैनात सहायक पुलिस आयुक्त मनोज कुमार शर्मा और आईआरएस अधिकारी श्रद्धा जोशी के जीवन की वास्तविक कहानी पर बनाई गई है।

निर्देशक

विधु विनोद चोपड़ा जिन्हों ने 3 इडियट्स, मुन्ना भाई एम बी बी एस,संजू जैसी फिल्में बनाई हैं, ने इस फिल्म को लिखा एवं निर्देशित किया है। 20 करोड रुपए के बजट में बनी यह फिल्म अभी तक 66.58 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर चुकी है।

फिल्म के कलाकार – 

मुख्य कलाकार

विक्रांत मैसी ( मनोज शर्मा के रूप मे)

मेधा शंकर( श्रद्धा जोशी के रूप मे)

अंशुमान पुष्कर (गौरी भैय्या के के रूप मे)

अनंत जोशी (प्रीतम पंड्या के रूप मे)

हरीश खन्ना (रामवीर शर्मा के रूप मे)

संजय बिश्नोई (नवल के रूप मे)

विकास दिव्यकीर्ति (अपने नाम से)

प्रियांशु चटर्जी (डीएसपी दुष्यंत सिंह के रूप मे)

फिल्म के लेखक 

विधु विनोद चोपड़ा एवम अन्य हैं (फिल्म अनुराग पाठक की किताब 12th Fail पर आधारित है)

निर्माता

विधु विनोद चोपड़ा और जी स्टूडियोज संयुक्त रूप से हैं,

फिल्म 12th Fail को यहाँ देख सकते हैं 

इस शानदार और प्रेरक फिल्म को आप ओ टी टी प्लेटफार्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं। इस फिल्म के दोबारा चर्चा में आने की वजह से कुछ सिनेमाघरों बड़े पर्दे पर भी फिल्म को दिखाया जा रहा है।

फिल्म 12th Fail की कहानी

Film 12th फेल  की कहानी मध्य प्रदेश चंबल के एक गांव के गरीब परिवार के लड़के की कहानी है। जो 12वीं कक्षा में फेल हो चुका है। 12th फेल से लेकर किस तरह वह एक आईपीएस अधिकारी बनता है, के संघर्ष भरे सफ़र को फिल्में दिखाया गया है। युवा जेनरेशन को यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए। जिससे यह समझ सके कि – जब आप के जीवन में अंधेरा बहुत गहरा हो तो रोशनी नजदीक ही होती है। इसके साथ यह भी समझ ने लिए – कि जवानी का प्रेम सिर्फ भटकाता ही नहीं है, अगर प्रेम सच्चा हो तो ये कामयाबी का सही रास्ता भी दिखाता है।

फिल्म 12thफेल  v/s फिल्म शादी में जरूर आना 

दोनों ही फिल्में भारतीय प्रशासनिक सेवा आयोग से प्रेरित है। “फिल्म12th फेल” की कहानी एक वास्तविक और प्रेरणा दायक कहानी है। इस फिल्म में हीरोइन ने आईपीएस अधिकारी बनने में हीरो का साथ दिया है। जबकि फिल्म “शादी में जरूर आना” की कहानी पूरी तरह से काल्पनिक है। और इस फिल्म में हिरोईन के साथ छोड़ने की वजह से हीरो आईपीएस अधिकारी बनता है। इस फिल्म को भी दर्शकों का खूब प्यार मिला था।

अनुराग कश्यप ने फिल्म के बारे में क्या कहा?

फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप ने अभी जल्द ही फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखा है। और फिल्म 12th Fail की जम कर तारीफ की है। फिल्म के निर्माता विधु विनोद चोपड़ा की भी इस फिल्म के निर्माण के लिए प्रशंसा की है। फिल्म देखने के बाद इस सेलीब्रिटी ने बड़े पर्दे पर फिल्म को ना देखने का अफसोस जताते हुए फेसबुक पर एक लंबा पोस्ट लिखा है।

फेसबुक पर लिखे पोस्ट में अनुराग ने आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा से अपनी मुलाकात को याद किया है और कहा कि वह फिल्म में देखाई गई उनकी (मनोज कुमार शर्मा) की कहानी की कल्पना करने में असमर्थ रहे थे।

कश्यप ने आगे लिखा यह 2023 की सर्वश्रेष्ठ मुख्यधारा की फिल्म है। और फिल्म के निर्माता विधु विनोद चोपड़ा के मुकाबले खुद को थोड़ा भटका हुआ बताया। और इस फिल्म का एक पोस्टर भी Facebook पर शेयर किया।

उन्होंने (अनुराग कश्यप) लिखा : “संभवतः 2023 में मैने जो फ़िल्में देखी हैं उन में मुख्यधारा की यह सबसे अच्छी फिल्म है, @vidhuvinodchoprafilms ने 71 साल की उम्र में एक जिद्दी आदमी की सरल कहानी पर आधारित एक उत्कृष्ट फिल्म तैयार की है। उन्होंने आगे लिखा जीवन जो उसे देता है उससे अधिक बनने की चाहत रखता है। वह जाता है और जो चाहता है वह कैसे भी कर लेता है। फिल्म के बारे में जिस बात ने मुझे आश्चर्यचकित किया वह यह है कि कैसे उन्होंने मुख्यधारा की सभी परंपराओं को तोड़ दिया और दृश्यों को सरल लंबे शॉट्स में फिल्माया है।

ALSO READ : Hrithik Roshan Film Fighter: 25 जनवरी को सिनेमाघरों मे होगी रिलीज

अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी फिल्म की तारीफ की है

उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर दो पोस्ट लिखा. 

पहले इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा   “क्या शानदार फिल्म है. मैं हिंदी माध्यम से हूं और एक ग्रामीण गांव से हूं और अपने स्कूल के वर्षों में आरक्षण के बिना प्रवेश परीक्षाओं के लिए सामान्य जाति की छात्रा होने के नाते, मैं पूरी फिल्म में रो रही थी, उफ्फ्फ कभी नहीं रोई.”

कंगना रनौत ने दूसरे इंस्टाग्राम स्टोरी मे लिखा – “विधु सर ने एक बार फिर मेरा दिल जीत लिया है, विक्रांत मैसी अद्भुत है!! अपने आने वाले वर्षों में वह इरफ़ान खान साहब के पीछे छोड़े गए शून्य को भर सकते हैं.. प्रिया आपकी प्रतिभा को सलाम “

Leave a Comment