IPL 2024 Schedule :आईपीएल के शुरुआती 21 मैचों का शेड्यूल जारी, CSK और RCB के मुकाबले से होगा सीजन का आगाज

IPL 2024 का शिड्यूल को 22 फरवरी को बीसीसीआई ने जारी कर दिया है।आईपीएल के 17 वें सीज़न का आगाज 22 मार्च को होने वाला है। सीजन का पहला मुक़ाबला चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होगा। यह मैच CSK के होम ग्राउंड एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा।

चेन्नई सुपर किंग्स रिकॉर्ड नौवीं बार उद्घाटन मैच खेलेगी। इससे पहले चैन्नई की टीम वर्ष 2009, 2011, 2012, 2018, 2019, 2020, 2022 और 2023 के उद्घाटन मैच में खेल चुकी है।

बीसीसीआई ने अभी केवल 21 मैचों के शेड्यूल को जारी किया है। यह सारे 21 मैच 17 दिनों में खेले जाने वाले हैं। देश में इस वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव की वजह से पूरा शेड्यूल जारी नहीं किया गया है। बाकी बचे मैचों का शिड्यूल लोकसभा चुनाव के तारीखों के ऐलान के बाद जारी किया जाएगा।

BCCI द्वारा बाकी मैचों के शेड्यूल के बारे में जानकारी दी

बीसीसीआई ने कहा है कि IPLt20 के बचे मैचों के शेड्यूल को वह आम चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद जारी करेगा। बोर्ड द्वारा जारी बयान में कहा गया, बीसीसीआई भारत में आगामी लोकसभा चुनाव से संबंधित सभी आवश्यक प्रोटोकॉल और निर्देशों का पालन करते हुए सरकार और सुरक्षा एजेंसी के साथ मिलकर काम करेगा। और लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा हो जाने के बाद बोर्ड 21 माचो के लिए जारी कार्यक्रम से संबंधित किसी भी मुद्दे की समीक्षा करेगा और उसका समाधान करेगा। इसके बाद बीसीसीआई मतदान की तरीकों को ध्यान में रखते हुए सीजन के कार्यक्रम को अंतिम रूप देने के लिए स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर काम करेगा।

IPL-team-squad

IPL 2024 आईपीएल के शुरुआती 21 मैचों का शेड्यूल जानें

  • मैच   तारीख         टीमें               जगह
    1      22 मार्च      CSK vs RCB    चेन्नई
    2      23 मार्च      PBKS vs DC    मोहाली
    3      23 मार्च      KKR vs SRH    कोलकाता
    4      24 मार्च      RR vs LSG       जयपुर
    5      24 मार्च      GT vs MI         अहमदाबाद
    6      25 मार्च      RCB vs PBKS   बेंगलुरु
    7      26 मार्च      CSK vs GT       चेन्नई
    8      27 मार्च      SRH vs MI      हैदराबाद
    9      28 मार्च      RR vs DC        जयपुर
    10    29 मार्च      RCB vs KKR    बेंगलुरु
    11    30 मार्च      LSG vs PBKS   लखनऊ
    12    31 मार्च      GT vs SRH      अहमदाबाद
    13    31 मार्च      DC vs CSK      विशाखापत्तनम
    14    1 अप्रैल      MI vs RR        मुंबई
    15    2 अप्रैल      RCB vs LSG    बेंगलुरु
    16    3 अप्रैल      DC vs KKR      विशाखापत्तनम
    17    4 अप्रैल      GT vs PBKS    अहमदाबाद
    18    5 अप्रैल      SRH vs CSK   हैदराबाद
    19    6 अप्रैल      RR vs RCB     जयपुर
    20    7 अप्रैल      MI vs DC       मुंबई
    21    7 अप्रैल      LSG vs GT      लखनऊ

कहां खेले जाएंगे आईपीएल 2024 के मुकाबले शहर आईपीएल वेन्यू 2024

  • विशाखापत्तनम एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम
    मुंबई वानखेड़े स्टेडियम
    हैदराबाद राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम
    चेन्नई एम.ए.चिदंबरम चेपॉक स्टेडियम
    कोलकाता ईडन गार्डंस स्टेडियम
    अहमदाबाद नरेंद्र मोदी स्टेडियम
    मोहाली पंजाब क्रिकेट असोसिएशन का बिंद्रा स्टेडियम
    बेंगलुरु एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम
    गुवाहाटी बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम
    लखनऊ भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम
    धर्मशाला हिमाचल प्रदेश क्रिकेट असोसिएशन स्टेडियम

IPL 2024 टीमें और उनके कप्तानों की पूरी लिस्ट लिस्ट देखें

  1. मुंबई इंडियंस: हार्दिक पंड्या
  2. चेन्नई सुपर किंग्स: एमएस धोनी
  3. दिल्ली कैपिटल्स: ऋषभ पंत
  4. पंजाब किंग्स: शिखर धवन
  5. गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल
  6. लखनऊ सुपरजायंट्स: केएल राहुल
  7. सनराइजर्स हैदराबाद: एडेन मार्करम
  8. राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन
  9. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: फाफ डु प्लेसिस
  10. कोलकाता नाइटराइडर्स: श्रेयस अय्यर

Leave a Comment